पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह का निधन, लंबे समय से कोमा में थे


बीजेपी के पूर्व नेता जसवंत सिंह का निधन हो गया है। जसवंत सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में रक्षा मंत्री रह चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जसवंत सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जसवंत सिंह के निधन पर ट्वीट करते हुए कहा, जसवंत सिंह जी ने हमारे देश की सेवा पूरी मेहनत से की, पहले एक सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति के साथ अपने लंबे जुड़ाव के दौरान। अटल जी की सरकार के दौरान, उन्होंने महत्वपूर्ण विभागों को संभाला और वित्त, रक्षा और विदेश मामलों में एक मजबूत छाप छोड़ी। उनके निधन से दुखी हूं।'


 राजनाथ सिंह ने कहा कि जसवंत सिंह जी को उनकी बौद्धिक क्षमताओं और देश के लिए की गई यादगार सेवाओं के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने राजस्थान में भाजपा को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। शांति।

Post a Comment

أحدث أقدم