आपको बता दें कि देश के पूर्व रक्षा मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे जसवंत सिंह का निधन हो गया है। जसवंत सिंह को अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार का सबसे महत्वपूर्ण और जिम्मेदार मंत्री माना जाता था। जसवंत सिंह 1999 से 2004 तक रही अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में कोर टीम में शामिल थे। उन्होंने सरकार में रक्षामंत्री समेत कई मंत्रालयों का पदभार संभाला। वे लंबे समय से बीमार थे और कोमा में चल रहे थे।
पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने ट्वीट करके शोक जाहिर किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि जसवंत सिंह जी ने पहले एक सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति के साथ अपने लंबे जुड़ाव के दौरान देश की सेवा पूरी मेहनत से की।जसवंत सिंह जी ने अटल जी की सरकार में कई महत्वपूर्ण विभागों को संभाला और वित्त, रक्षा और बाहरी मामलों की दुनिया में एक मजबूत छाप छोड़ी। उनके निधन से दुखी हूं।Jaswant Singh Ji will be remembered for his unique perspective on matters of politics and society. He also contributed to the strengthening of the BJP. I will always remember our interactions. Condolences to his family and supporters. Om Shanti.— Narendra Modi (@narendramodi) September 27, 2020
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जसवंत सिंह जी को उनकी बौद्धिक क्षमताओं और देश के लिए की गई यादगार सेवाओं के लिए हमेशा याद किया जाएगा।Shri Jaswant Singh ji would be remembered for his intellectual capabilities and stellar record in service to the nation. He also played a key role in strengthening the BJP in Rajasthan. Condolences to his family and supporters in this sad hour. Om Shanti.— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 27, 2020
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि देश के वरिष्ठ राजनेता एवं अटल जी की कैबिनेट में मंत्री रहे जसवंत सिंह जी का निधन दुःखद है और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। सरकार व संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने अपनी कर्तव्यनिष्ठा से एक गहरी छाप छोड़ी है। मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शांतिदेश के वरिष्ठ राजनेता एवं अटल जी की कैबिनेट में मंत्री रहे जसवंत सिंह जी का निधन दुःखद है और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। सरकार व संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने अपनी कर्तव्यनिष्ठा से एक गहरी छाप छोड़ी है। मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शांति— Amit Shah (@AmitShah) September 27, 2020

إرسال تعليق