केकेआर के खिलाफ ऐसे आउट हुए हार्दिक पांड्या की सोशल मीडिया पर बन गया मजाक


हार्दिक पांड्या को तूफानी खेल के लिए जाना जाता है और बल्लेबाजी के दौरान वह अलग ही तरह से खड़े होकर खेलते हैं। केकेआर के खिलाफ मुंबई इंडियंस के मैच में हार्दिक पांड्या कुछ इसी तरह खेल रहे थे। इस दौरान हार्दिक पांड्या आंद्रे रसेल की एक बाहर जाती हुई गेंद पर बिना खेले आउट हो गए।

सभी हार्दिक पांड्या को आउट होते हुए देखकर हैरान हुए। हार्दिक पांड्या कुछ इस तरीके से आउट हुए हैं कि सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक बनाया जा रहा है।

मुकाबले में 19वें ओवर में आंद्रे रसेल की तीसरी गेंद पर हार्दिक पंड्या हिट विकेट हो गए। पंड्या बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में थे जिस वजह से पंड्या शॉर्ट खेलने के लिए क्रीज में ज्‍यादा ही अंदर आ गए और उनके बल्‍ले से बेल्‍स गिर गई। मुंबई के लिए पांड्या 13 गेंदों पर 18 रन ही बना सकें।

यह पहला मौका नहीं है जब आईपीएल में हार्दिक हिट-विकेट इस तरीके से आउट हुए हो। सबसे पहले 2008 में पांड्या किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हिट-विकेट हुए थे। इसके अलावा पिछली बार 2019 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी वो हिट-विकेट हो चुके हैं।

आईपीएल के इस सीजन में हार्दिक पंड्या हिट-विकेट होने वाले पहले बल्लेबाज हैं। वहीं, लीग में इस तरह आउट होने वाले वे 11वें खिलाड़ी हैं। ये एक खास वजह है कि सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या का मजाक बनाया जा रहा हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم