अंकिता लोखंडे की व्हाइट साड़ी में तस्वीरें देख फैंस को याद आए सुशांत सिंह राजपुत


बॉलीवुड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैन्स के लिए कुछ न कुछ पोस्ट शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने फैन्स को खुश रहने के टिप्स दिए हैं। अंकिता ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह व्हाइट साड़ी में नजर आ रही हैं।


अंकिता ने जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, उनमें एक्ट्रेस व्हाइट नेट साड़ी में नजर आ रही हैं। पिंक लिपस्टिक, माथे पर टीका और ओपन हेयर्स एक्ट्रेस के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। डीप बेकलेस ब्लाउज में एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है।


इन तस्वीरों के शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ''कैसे खुश रहना है, हर सुबह यह तय कीजिए कि आपका मूड अच्छा है।''


अंकिता लोखंडे को इस साड़ी में देख फैंस को सुशांत की याद आ गई और कमेंट कर उन्हें पूछने लगे कि ये साड़ी सुशांत सिंह की फेवरेट साड़ी है, क्योंकि वो इस साड़ी को सुशांत के साथ कई मौकों पर पहन चुकी है।


बता दें अंकिता वाक्ई में इस साड़ी को कई बार रिपीट कर चुकी है। खास कर उस दौरान जब सुशांत उनके साथ होते थे।

Post a Comment

أحدث أقدم