भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक धोखाधड़ी रोकने के लिए एक अहम फैसला लिया है। आरबीआई ने एक जनवरी 2021 से चेक के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम शुरू करने की बात कही है। RBI ने इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऐसे में लोगों को 50 हजार रुपये से अधिक के भुगतान पर इन नियमों का पालन करना होगा। हालांकि ये पूरी तरह से स्वैच्छिक होगा। केंद्रीय बैंक ने चेक भुगतान में होने वाले फ्रॉड को रोकने के लिए ये कदम उठाया है।
- इसमें तारीख, लाभार्थी के नाम, प्राप्तकर्ता (पेई) और राशि के बारे में जानकारी देनी होगी। इस ब्योरे का चेक के भुगतान के लिये प्रस्तुत करने से पहले मिलान किया जाएगा। अगर कोई विसंगति पाई जाती है, उसकी जानकारी भुगतानकर्ता बैंक और प्रस्तुत करने वाले बैंक को दे दी जाएगी। इसे दुरूस्त करने के लिये कदम उठाये जाएंगे।
- बैंकों से इस बारे में ग्राहकों को एसएमएस के जरिये जागरुक करने को कहा गया है। इसके साथ ही बैंक अपनी शाखाओं, एटीएम के साथ-साथ अपनी वेबसाइट और इंटरनेट बैंकिंग पर इसकी पूरी जानकारी देंगे।
नोटिफिकेशन :- Pdf File या https://rbidocs.rbi.org.in/rdocs/notification/PDFs/NT4198C41B6710AE4BBCB5AD754E42DA759F.PDF



إرسال تعليق