दुनियाभर में इन 9 वैक्सीन का ट्रायल तीसरे चरण में, अगले महीने मिल सकती है बड़ी खुशखबरी


WHO की अपडेटेड सूची के मुताबिक इस समय दुनियाभर में 9 वैक्सीन का तीसरे चरण का ट्रायल चल रहा है। पिछले 8 महीने से कोरोना महामारी ने दुनियाभर में तबाही मचा रखी है। एक महीने बाद डेटा रिलीज किया जाएगा कि क्या ये वैक्सीन तत्काल मंजूरी के लिए तैयार हैं या नहीं। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि अगले एक महीने में कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

WHO की लिस्ट में जिन 9 वैक्सीन का जिक्र किया गया है, वे हैं- ऐस्ट्राजेनेका ऑक्सफर्ड, कैन्सिनो, गमलेया इंस्टिट्यूट, जैनसेन फार्मा, सिनोवैक, सिनोफार्म (2 वैक्सीन), मोडेरेना और Pfizer/BioNTech शामिल हैं।


ऑक्सफर्ड और एस्ट्राजेनेका वैक्सीन
ऑक्सफर्ड और एस्ट्राजेनेका की ChAdOx1 को रेस में आगे माना जा रहा है हालांकि बीच में साइड इफेक्ट दिखने के बाद इसका ट्रायल रुक गया था। बाद में ट्रायल फिर से शुरू कर दिया गया। भारत के सीरम इस्टिट्यूट ने उत्पादन के लिए इसके साथ साझेदारी की है। दावा है कि 2021 तक यह वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी।

Pfizer/BioNTech
अमेरिकी कंपनी फाइजर और जर्मनी की कंपनी बायोएनटेक की वैक्सीन भी आखिरी चरण के ट्रायल में है। कंपनियों ने कहा है कि अगर ट्रायल सफल रहे तो अक्टूबर के आखिरी तक सरकार से मंजूरी ली जा सकती है।


चीन की वैक्सीन भी अंतिम चरण में
चीन की कंपनी कैन्सिनो ऑफ बायोलॉजिक्स की वैक्सीन Ad5-nCoV का भी ट्रायल आखिरी चरण में है। वैज्ञानिकों को कहना है कि वैक्सीन दिसंबर तक बाजार में आ सकती है। इसके अलावा चीन में सिनोवैक बायोटेक फार्मा कंपनी की कोरोनावैक वैक्सीन का भी ट्रायल चल रहा है। साल के आखिरी तक इस वैक्सीन को बाजार में उतारने का दावा किया जा रहा है।

गमलेया रिसर्च इंस्टिट्यूट
रूस का गमलेया रिसर्च इंसटिट्यूट भी वैक्सीन का अंतिम चरण का ट्रायल कर रहा है। हालंकि उसने अगस्त में स्पूतनिक वी वैक्सीन को लॉन्च भी करत दिया। भारत के डॉ. रेड्डीज लैब ने इस वैक्सीन के लिए करार किया है औऱ कंपनी ने 10 करोड़ डोज उपलब्ध करवाने का वादा किया है।


जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन
जॉनसन एंड जॉनसन की फार्मा कंपनी ने अभी तीसरे चरण का ट्रायल शुरू नहीं किया है लेकिन जल्द शुरू करने की योजना बना रही है। कंपनी ने ब्रिटेन के साथ समझौता किया है जिसके तहत ब्रिटेन को 10 करोड़ खुराक दी जाएगी।

मॉडर्ना
मॉडर्ना की वैक्सीन का भी अंतिम चरण का ट्रायल चल रहा है। यह एक अमेरिकी कंपनी है। इसके ट्रायल में 30 हजार से ज्यादा लोगों को शामिल किया गया। कंपनी ने दिसंबर तक वैक्सीन उपलब्ध करवाने की योजना बनाई है।

Post a Comment

أحدث أقدم