वीरेंद्र सहवाग ने धोनी पर कसा जबरदस्त तंज - मोदी जी आप ही समझाओ


आईपीएल में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स को एक और हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स  ने धोनी की टीम को 44 रनों से करारी शिकस्त दे दी। टूर्नामेट में धोनी की टीम की ये लगातार दूसरी हार है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके को 16 रनों से हराया था। इस हार के साथ ही धोनी की टीम प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नबर पर पहुंच गई। क्रिकेट एक्सपर्ट धोनी की बैटिंग पोजिशन पर भी सवाल उठा रहे हैं। लोग उन्हें चाथे या पांचवें नबर पर बैटिंग की सलाह दे रहे हैं। लेकिन धोनी अपनी जिद पर अड़े हैं और वो छठे या सातवें नबर पर बैटिंग के लिए आते हैं। टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज सहवाग ने भी धोनी की बैटिंग पोजिशन को लेकर नाराजगी जताई है।


वीरेंद्र सहवाग के मुताबिक धोनी अपनी जिद पर अड़े हैं। जबकि उन्हें हालात के मुताबिक अपनी बैटिंग पोजिशन को बदलनी चाहिए। सहवाग ने फेसबुक पर अपने खास शो पर कहा, 'चेन्नई की टीम मुश्किल में थी लेकिन फिर भी थाला (धोनी) नहीं आए बैटिंग करने। ऐसा लग रहा है बुलेट ट्रेन आ जाएगी लेकिन धोनी चौथे नंबर पर बैटिंग करने के लिए नहीं आएंगे। मोदी जी आप ही कुछ समझाओ इसे।'


धोनी दिल्ली के खिलाफ छठे नंबर पर बैटिंग के लिए आए थे। तब तक 17 ओवर का खेल हो चुका था और मैच के इस मोड़ पर चेन्नई सुपर किंग्स की हार तय लग रही थी। आखिरी ओवर में  धोनी 12 गेंदों पर 15 रन बना कर आउट हो गए। इससे पहले धोनी राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ सातवें नबर पर बैटिंग के लिए आए थे। मुंबई के खिलाफ सैम करन और रवींद्र जडेजा को बैटिंग ऑर्डर में प्रमोट करते हुए उन्होंने कहा था कि वो आने वाले मैचों के लिए इन्हें तैयार कर रहे हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم