भागदौड़ भरी लाइफ में हमारे पास इतना समय नहीं मिल पाता है कि हम अपनी सेहत या स्किन का खास ख्याल नहीं रख पाते हैं। जिसके कारण हमारे चेहरा बेजान सा नजर आने लगता है। आप भले की मेकअप के जरिए खुद को कुछ पल के लिए खूबसूरत दिखा दें, लेकिन जो बात नैचुरल निखार की होती है वह किसी प्रोडक्ट से नहीं आती है। ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आऐप कई तरह के क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी आपको मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि घर बैठे आपको बेहतरीन निखार मिले तो इसके लिए आप शहद और नींबू का यूज कर सकते हैं।
एक बाउल में 2 चम्मच शहद में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। कम से कम 10 मिनट लगा रहने के बाद साफ गुनगुने पानी से धो लें। इस फेसमास्क का कुछ दिनों तक इस्तेमाल करने पर आपको फर्क नजर आ जाएगा।




إرسال تعليق