सूत्रों के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाक़ात करने के बाद अब राजे की प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की संभावनाएं भी जोर पकड़ रही हैं। हालांकि अभी राजे या उनके कार्यालय की ओर से इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन सूत्र मोदी-राजे की मुलाक़ात की प्रबल संभावनाएं जता रहे हैं। बताया जा रहा है कि राजे अभी कुछ और दिन दिल्ली प्रवास पर ही रहेंगीं। यहाँ उनका अभी कुछ और नेताओं से मुलाकात करने की संभावना जताई जा रही है।
आगामी 14 अगस्त को राजस्थान विधानसभा का सत्र बुलाया गया है, जिसमें फ्लोर टेस्ट होने की संभावना है। सचिन पायलट गुट के विधायक जहां मानेसर के एक होटल में ठहरे हुए हैं, वहीं गहलोत गुट के विधायक जैसलमेर के होटल में ठहरे हुए हैं।
अब आपको बता दे पिछले एक महीने से चल रहे राजनीतिक उठापटक के बीच कांग्रेस के बाद भाजपा ने भी अपने विधायकों को बाड़ेबंदी की योजना बनाई है। इसी क्रम में उदयपुर जिले के चार विधायकों को गुजरात भेजा जा चुका है। सभी विधायकों के मोबाइल नंबर स्वीच ऑफ आ रहे हैं। वैसे भाजपा की विधायकों के बाड़ेबंदी की रणनीति सात अगस्त को थी लेकिन बसपा विधायकों को हाईकोर्ट के नोटिस तामिल होने के बाद भाजपा ने इसमें बदलाव करते हुए इस प्लान को शुक्रवार को ही अंजाम दे दिया।

إرسال تعليق