चीन ने तैनात की परमाणु मिसाइलें, उपग्रह से ली गई तस्वीरों से हुआ खुलासा


चीन अपनी चालाकी और दबंगई से बाज नहीं आ रहा है। गलवान घाटी में भारतीय सेना से झड़प के बाद भी उसकी गतिविधियों में ज्यादा सुधार नहीं आया है। अब चीन ने एलएसी के नजदीक अपनी परमाणु हथियार ले जाने वाली मिसाइलों को तैनात कर दिया है। उपग्रह से मिली तस्‍वीरों से पता चला है कि चीन ने शिनजियांग प्रांत के कोर्ला आर्मी बेस पर डीएफ-26 मिसाइलें तैनात की हैं।


वहीं, 24 घंटे पहले खबर आई थी कि चीन ने लद्दाख से 600 किलोमीटर की दूरी पर परमाणु बमवर्षक तैनात किए हैं। इस मिसाइल का नाम डीएफ-26/21 है। यह मिसाइल चीन के शिनजियांग प्रांत के कोर्ला आर्मी बेस पर तैनात की हैं।


अंतरिक्ष से ली गई इन उपग्रह तस्वीरों में यह खुलासा होता है कि चीन ने भारतीय सीमा से सटकर बड़े पैमाने पर अपनी परमाणु शक्ति को बढ़ाया है। यहां सीमा पर तैनात की गई डीएफ-26/21 मिसाइलों की रेंज 4 से 5 हजार किलोमीटर है। इस मिसाइल की मारक क्षमता करीब 4 से 5 हजार किलोमीटर तक होने की वजह से इसकी रेंज में भारत के ज्‍यादातर शहर आते हैं।
ये तस्‍वीरें इसी साल जून महीने में ली गई हैं और ओपन इंटेलिजेंस सोर्स डेट्रेस्‍फा की ओर से जारी की गई हैं। फेडरेशन ऑफ अमेरिकी साइंटिस्‍ट की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ला बेस पर पहली मिसाइल अप्रैल 2019 और दूसरी मिसाइल अगस्‍त 2019 में तैनात की गई थी। भारत के मुकाबले चीन के परमाणु हथियारों की संख्‍या काफी अधिक है।

Post a Comment

और नया पुराने