वर्तमान समय में कोरोना वायरस के तांडव से पूरी दुनिया परेशान है, विश्व के कई देश अपने-अपने स्तर पर इस जानलेवा महामारी से बचाव के उपाए तलाश रहे हैं। इस बीच जापान की एक स्टार्टअप कंपनी ने ऐसा स्मार्ट मास्क बनाया है जो कोरोना संक्रमण को रोकने के साथ-साथ कई और काम कर सकता है। यह मास्क इंटरनेट से कनेक्ट होता और एक ऐप के माध्यम से इसे अपने फोन द्वारा भी ऑपरेट किया जा सकता है। इस मास्क की कीमत 40 डॉलर यानी 3000 भारतीय रुपए आंकी गई है।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक कोरोना वैक्सीन तैयार करने में जुटे हुए हैं। जब तक महामारी का कोई टीका बाजार में नहीं आ जाता तब तक इससे बचने का एक मात्र तरीका मास्क और सोशल डिस्टेंगिंग है। कई सरकारों ने मास्क लगाने को अनिवार्य कर दिया है ऐसे में लोगों को नियमों का पालन जरूरी हो गया। कुछ लोगों को मास्क पहनना अच्छा नहीं लगता, इन लोगों के लिए जापान की स्टार्टअप डोनट रोबोटिक्स ने स्मार्ट मास्क बनाया है।
इस मास्क की खूबी यह है कि यह एक स्मार्ट मास्क है जो इंटरनेट से कनेक्ट होता है। इसके अलावा यह मास्क आपके फोन में आए संदेश को पढ़कर सुना सकता है साथ ही, यह मास्क जापानी भाषा का आठ अन्य भाषाओं में अनुवाद कर सकता है। इस स्मार्ट मास्क के कीमत की बात करें तो यह तो यह 40 डॉलर (लगभग 3000 रुपए) का आता है।
एक टिप्पणी भेजें