सारा अली खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं, और नियमित तौर पर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। सारा अली खान ने दो फोटो शेयर की हैं और इसमें वह बारिश में स्विमिंग पूल में चिल करती नजर आ रही हैं। सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर इन फोटो को शेयर करते हुए लिखा है, 'तूफान आने से पहले की शांति...कोई नहीं बिगाड़ सकता सारा और यूनी की फॉर्म, चाहे मौस बदले या रेन हो ट्रांसफॉर्म...'।
हाल ही में सारा अली खान ने भाई इब्राहिम अली खान के साथ एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दोनों भाई बहन स्विमिंग पूल में मस्ती करते नजर आ रहे थे।
बता दें कि सारा अली खान जल्द ही फिल्म कुली नंबर 1 में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में सारा अली खान के साथ वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा सारा अली खान जल्द ही 'अतरंगी रे' में भी नजर आएंगी।



एक टिप्पणी भेजें