अंतरिक्ष से ली गई इन उपग्रह तस्वीरों में यह खुलासा होता है कि चीन ने भारतीय सीमा से सटकर बड़े पैमाने पर अपनी परमाणु शक्ति को बढ़ाया है। यहां सीमा पर तैनात की गई डीएफ-26/21 मिसाइलों की रेंज 4 से 5 हजार किलोमीटर है। इस मिसाइल की मारक क्षमता करीब 4 से 5 हजार किलोमीटर तक होने की वजह से इसकी रेंज में भारत के ज्यादातर शहर आते हैं।
ये तस्वीरें इसी साल जून महीने में ली गई हैं और ओपन इंटेलिजेंस सोर्स डेट्रेस्फा की ओर से जारी की गई हैं। फेडरेशन ऑफ अमेरिकी साइंटिस्ट की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ला बेस पर पहली मिसाइल अप्रैल 2019 और दूसरी मिसाइल अगस्त 2019 में तैनात की गई थी। भारत के मुकाबले चीन के परमाणु हथियारों की संख्या काफी अधिक है।Reading through @nukestrat's work that covers all of #China's Nuclear capabilities, a relook at the missile brigade in #Korla presents a large amount of DF 26/21 missiles as of June 2020, an interesting signal of growing chinese deterrence not just west but east as well pic.twitter.com/gA9TE71DoJ— d-atis☠️ (@detresfa_) August 4, 2020



إرسال تعليق