केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 24 घंटों में कोविड-19 के 62,538 नए केस सामने आए है, जिससे देश में कोरोना केसों की संख्या 20,27,075 तक पहुंचा गई है। अब तक कुल 13,78,106 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।अब तक 41,585 मरीजों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना संक्रमण बढ़ने की रफ्तार अब अमेरिका और ब्राजील जैसी होती जा रही है। भारत की कम से कम आधी आबादी कोरोना के चलते इस समय विभिन्न प्रकार के लॉकडाउन में है - पिछले कुछ दिनों में विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा जारी किए गए आदेशों के अनुसार पूर्ण, आंशिक या सप्ताहांत लॉकडाउन लगाया गया है।
ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो लगातार कोरोना वायरस को एक सामान्य फ्लू बताते आए हैं जिसके कारण उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा है। बोलसोनारो स्वयं भी कोरोना से संक्रमित होने के बाद ठीक हुए हैं। गौरतलब है कि ब्राजील में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 26 फरवरी को सामने आया था।
India's #COVID19 case tally crosses 20-lakh mark with highest single-day spike of 62,538 cases— ANI (@ANI) August 7, 2020
The COVID19 tally rises to 20,27,075 including 6,07,384 active cases, 13,78,106 cured/discharged/migrated & 41,585 deaths: Ministry of Health pic.twitter.com/AaPCaQW27M




إرسال تعليق