अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) में निवेश करते हैं तो आपने देखा होगा कि पिछले कुछ महीनों में एफडी की ब्याज दरों में लगातार गिरावट आई है। बल्कि कई बैंकों की एफडी दरें एक दशक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। बड़े बैंक, चाहे सरकारी हों या प्राइवेट, एफडी पर कम ही ब्याज दरों की पेशकश कर रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में जिन प्रमुख बैंकों ने एफडी पर ब्याज दर कम की है उनमें देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं। ऐसे स्थिति में निवेश स्मॉल फाइनेंस बैंकों की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। इस समय इन छोटे बैंकों में एफडी पर 9.25 फीसदी तक की ब्याज दर मिल सकती है। अगर आप थोड़ा जोखिम ले सकते हैं तो ये एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। यहां हम जानेंगे कि इन छोटे बैंकों में एफडी में निवेश करना कितना सुरक्षित है।
हालांकि इन बैंकों में निवेश पर जोखिम से इंकार नहीं किया जा सकता। इसलिए अगर आप निवेश करें तो सतर्क रहें। अपना पैसा सुरक्षित रखने के लिए अपनी पूंजी को ज्यादा बैंकों में फैलाएं। ये पैसा उन बैंकों में लगाएं जहां ज्याजा रिटर्न मिले। कई जगह पैसा लगाने से आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि इन बैंकों में से कहीं भी 5 लाख रुपये से अधिक पैसा जमा न हो। जैसा कि बताया गया कि आपका 5 लाख रु तक पैसा हर बैंक में सुरक्षित है। इस चीज को देखते हुए आप निवेश कर सकते हैं। इसका मतलब है कि अगर आपको 15 लाख रुपये का निवेश करना है तो इसे चार अलग-अलग बैंकों में निवेश करें ताकि आपकी पूरी राशि (मूल + ब्याज) सुरक्षित रहे।




إرسال تعليق