मुंबई BMC ने कुछ खास शर्त के साथ SP विनय तिवारी को क्वारंटाइन से छोड़ा


अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांज के लिए मुंबई पहुंचे पटना के SP विनय तिवारी को क्वारंटाइन से छोड़ दिया गया है। बिहार पुलिसकी अपील के बाद BMC ने SP विनय तिवारी को छोड़ने का फैसला किया। हालांकि, इसके साथ ही BMC की ओर से कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। यहां आपको बता दें कि इस घटना को लेकर मुंबई पुलिस की जमकर आलोचना भी हुई थी और कई गंभीर आऱोप भी लगे।


जानकारी के मुताबिक, SP विनय तिवारी ( द्वारा वापसी टिकट दिखाने के बाद उन्हें क्वारंटाइन से छोड़ा गया है। BMC ने अपनी शर्त में कहा है कि SP विनय तिवारी आठ अगस्त के बाद महाराष्ट्र से जा सकते हैं। इसके अलावा विनय तिवारी को रिटर्न टिकट के बारे में जानकारी देनी होगी। जहां विनय तिवारी अभी ठहरे हैं, वहां से एयरपोर्ट वह प्राइवेट गाड़ी में जाएंगे। साथ ही यात्रा के दौरान SOP के साथ-साथ सभी निमयों का उन्हें पालन करना होगा।


BMC ने यह भी कहा है कि आश्चर्य की बात है कि एक वरिष्ठ अधिकारी को नियम के बारे में मालूम नहीं है। हालांकि, इस मामले पर SP विनय तिवारी का अब तक कोई बयान नहीं आया है। यहां आपको बता दें कि बिहार पुलिस का आरोप था कि सुशांत सुसाइड केस की जांच करने मुंबई पहुंचे SP विनय तिवारी को जबरन क्वारंटाइन कर लिया गया था। BMC के इस फैसले की काफी आलोचना भी हुई थी। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में संज्ञान लेते हुए कहा कि इससे काफी गलत मैसेज जाएगा।

Post a Comment

أحدث أقدم