भारतीय टीम में धोनी की जगह लेने वाले विकेटकीपर और बल्लेबाज़ राहुल को तो हम सभी जानते है जिनके हर एक शॉट में शानदार टाइमिंग देखने को मिलती है। हाल ही में राहुल ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के साथ सवाल-जवाब सत्र में मैदान के अंदर और बाहर की कई चीजों पर बात की।
कोविड-19 से पहले के दौर में राहुल को भारत की वनडे और टी-20 टीम में विकेटकीपर की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई थी। न्यूजीलैंड दौरे पर उन्होंने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया था। राहुल ने कहा कि जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज के खिलाफ विकेटकीपिंग करना आसान नहीं होता।
राहुल ने कहा, "मैं विकेटकीपिंग का लुत्फ उठाता हूं। जसप्रीत बुमराह के खिलाफ विकेटकीपिंग करना सबसे मुश्किल है।"अगर कोविड-19 के कारण हालात खराब नहीं हुए होते तो राहुल इस समय आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी कर रहे होते।



إرسال تعليق