कब्ज जैसी बीमारी को दूर करने के लिए आजमाए ये घरेलू नुस्खे !


आजकल लोगो की दिनचर्या काफी बदल सी गयी है और लोग एक जगह बैठकर ही सारा काम करते है। और काम में इतने व्यस्त रहते है की खाने पिने का ख्याल भी नहीं रखते है। और अनियमित और गलत खान-पान के चलते कब्ज होना आम बात है। भोजन के बाद बैठे रहना या फिर रात के खाने के बाद सीधे सो जाने से भी व्यक्ति को यह प्रॉबल्म हो जाती है। कब्ज की समस्या केवल एक प्रॉबल्म नहीं बल्कि यह कई और बीमारियों की वजह बनती है। यहां तक कि शोध के अनुसार कब्ज की समस्या कोलोन कैंसर का कारण बनती है। तो चलिए आज तमाम खतरनाक बीमारियों का कारण बनने वाली इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए बात करते हैं कुछ घरेलू उपायों के बारे में...



सुबह उठने के बाद पानी में नींबू का रस और काला नमक मिलाकर पिएं। पानी पीने के बाद 20 से 30 मिनट की वॉक जरुर करें। इससे पेट अच्छी तरह साफ होगा, और कब्ज की समस्या नहीं होगी।


रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद को एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।


पुराने जमाने में लोग रात को खाने के बाद गुड़ जरुर खाया करते थे। जिस वजह से उन लोगों को पेट संबंधित परेशानियों का सामना आज से कम करना पड़ता था। डिनर के 1 घंटा बाद गर्म दूध में गुड़ डालकर पीने से भी इस समस्या से छुटकारा मिलता है।

Post a Comment

أحدث أقدم