बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म विवाह तो आपने देखि होगी। इस फिल्म में अमृता राव की छोटी बहन का करदार एक छोटी सी लड़की ने निभाया था। आपको बता दे की आज यह छोटी सी बच्ची बड़ी हो गयी है और इसका नाम है अमृता प्रकाश। आज अमृता अपना 33वां जन्मदिन मना रहीं हैं।
अमृता का जन्म 12 मई 1987 को जयपुर राजस्थान में हुआ था। वह एक इंडियन फिल्म एक्ट्रेस और मॉडल है। आप सभी को बता दें कि अमृता ने केवल 4 साल की उम्र में ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी। वहीं बॉलीवुड फिल्मों में अपनी रुची दिखाने के साथ-साथ अमृता मलयालम फिल्मों में भी अभिनय करती हैं और अब तक कई हिट फ़िल्में दे चुकीं हैं।अमृता को फिल्म विवाह में देखा गया था।
इस फिल्म में उनका किरदार बेहतरीन रहा और इस फिल्म के हिट होते ही वह भी हिट हो गईं। वैसे अमृता ने अपनी पढ़ाई मीठीबाई कॉलेज से पूरी की और बॉलीवुड फिल्मों में काम करने के अलावा अमृता टीवी के कई सीरियल्स में भी नज़र आ चुकी हैं। आप सभी ने अब तक अमृता को 'शक्ति : अस्तित्व के एहसास की', 'हर घर कुछ कहता है', 'एक रिश्ता ऐसा भी', यह हैं मोहब्बतें' और 'कोई अपना सा' जैसे टीवी सीरियल्स में देखा ही होगा।
अमृता फिल्म वहीं बॉलीवुड और टीवी सीरियल्स में एक्टिव रहने वाली अमृता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और हर दिन अपनी बोल्ड तस्वीरों से लोगों का दिल जीत लेती हैं। वैसे आज अमृता को हमारी तरफ से जन्मदिन के इस खास मौके पर ढेर सारी बधाई।




إرسال تعليق