आज दोपहर 2 बजे तक जारी रिपोर्ट में राजस्थान में कोरोना के 163 नए मामले आये सामने


राजस्थान में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढते जा रहे है। राजस्थान में शनिवार दोपहर 2 बजे तक 3 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 163 नए मामले सामने आये है। जयपुर में दो और कोटा में एक मरीज की मौत हो गई है। जोधपुर में अकेले सर्वाधिक 23 मरीज सामने आये है। अजमेर 5, बांसवाड़ा 1, बाड़मेर 6, भरतपुर-भीलवाड़ा में 1-1, बीकानेर में 3, चित्तौड़गढ़ में एक, धौलपुर में दो, डूंगरपुर में 10, जयपुर में 5, जालोर में 13, झालावाड़ में चार, झुंझुनूं में 6, कोटा में 10 नागौर में 17, पाली में 19, राजसमंद में 14, सीकर में 2, सिरोही में 4, टोंक में 3 और उदयपुर में 13 पॉजिटिव मरीज सामने आये है। राजस्थान में अब तक कुल 156 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 6 हजार 657 पहुंच गई है।


राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 155 हो गयी है। जबकि अब तक अकेले जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 76 हो गया है। वहीं, जोधपुर में 17 और कोटा में 15 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।


इससे पहले शुक्रवार को 267 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसमें सर्वाधिक 30 केस पाली जिले से सामने आये. इसके अलावा अजमेर में 6, बांसवाड़ा में 9, बाड़मेर में 14, भरतपुर में 4 पॉजिटिव, भीलवाड़ा-7, बीकानेर चित्तौड़गढ़ में 1-1, चूरू-4, दौसा-2 पॉजिटिव, धौलपुर-8, डूंगरपुर-27, जयपुर-29, जैसलमेर-3, जालोर-6 पॉजिटिव, झुंझुनूं-6, जोधपुर-21, कोटा-20, नागौर-27, प्रतापगढ़-2 पॉजिटिव, राजसमंद-1, सीकर-8, सिरोही-18,उदयपुर- 12 पॉजिटिव, एक पॉजिटिव मरीज दूसरे राज्य का भी सामने आया। 

Post a Comment

أحدث أقدم