यह फिल्म तोड़ेगी सभी फिल्मो का रिकॉर्ड, रिलीज से पहले ही बाहुबली को दी मात !


केजीएफ चैप्टर 1 की सफलता के बाद केजीएफ 2 फिल्म का इंतजार तो हम सभी को है। आपको बता दे की इस  फिल्म के पहले पार्ट में यश के शानदार अभिनय ने लोगो का दिल जीत लिया है। और जल्द ही इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी रिलीज होने वाल है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केजीएफ 2 के निर्माताओं ने फिल्म के सैटेलाइट राइट्स बेच दिए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यश स्टारर केजीएफ 2 के निर्माताओं ने फिल्म के सैटेलाइट राइट्स एक चैनल को करीबन 120 करोड़ रुपये में बेचे हैं। हालांकि इस बारे में मेकर्स ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। केजीएफ 2 में यश और संजय दत्त की भिड़ंत देखने को मिलेगी, जिसके लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं।प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही यह फिल्म इसी साल 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन भी दिखाई देंगी, जो भारत की दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार अदा करती नजर आएंगी।

बाहुबली 2 से भी आगे निकली केजीएफ चैप्टर 2: इस फिल्म में यश के अपोजिट श्रीनिधि शेट्टी लीड एक्ट्रेस के तौर पर दिखाई देंगी। सैटेलाइट राइट्स बेचने के मामले में यश स्टारर ने साउथ स्टार प्रभास की फिल्म 'बाहुबली 2' को भी पछाड़ दिया है।

प्रभास स्टारर 'बाहुबली 2' के सैटेलाइट राइट्स एक टीवी चैनल को लगभग 118 करोड़ रुपये में बेचे गए थे।'केजीएफ: चैप्टर 2' को लेकर बीते दिनों खबरें आ रही थी कि शूटिंग पूरी ना होने की वजह से इसकी रिलीज टाल दी गयी है लेकिन बाद में मेकर्स ने एक इंटरव्यू के दौरान इन सभी बातों केवल अफवाह बताया था।

Post a Comment

أحدث أقدم