आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले विकेटकीपर और खतरनाक बल्लेबाज़ जोस बटलर ने आईपीएल को लेकर एक बयान दिया है। बटलर ने कहा है कि आईपीएल की वजह से इंग्लैंड क्रिकेट टीम को काफी फायदा हुआ है। यही नहीं जोस बटलर ने ये भी कहा कि वर्ल्ड कप के बाद आईपीएल बेस्ट टूर्नामेंट है। बटलर ने कहा कि वो इस सीजन के आईपीएल में खेलने के लिए काफी उत्सुक थे लेकिन कोरोना के कारण इसे रद्द करना पड़ा।
बीबीसी के पोडकास्ट 'द दूसरा' में जोस बटलर ने कहा कि इसमें कोई शक ही नहीं है कि आईपीएल की वजह से इंग्लिश क्रिकेट में काफी सुधार हुआ और वो आगे बढ़ा। इसके अलावा आईपीएल में खेलने वाले क्रिकेटरों को भी काफी फायदा हुआ। मैं आईपीएल में इस साल खेलने के लिए काफी उत्साहित था। वर्ल्ड कप को छोड़ दें तो ये वर्ल्ड का बेस्ट टूर्नामेंट है।'
जोस बटलर ने आगे कहा कि आईपीएल एक फैंटेसी क्रिकेट की तरह है, जिसमें कई दिग्गज खिलाड़ी एक साथ खेलते हैं। जब आप बड़े हो रहे होते हैं तो इस तरह की टीमों के साथ खेलना चाहते हैं, जिसमें विराट कोहली और एबी डीविलियर्स जैसे दिग्गज खिलाड़ी हों।

إرسال تعليق