राजस्थान में आज यहां भारी बारिश की चेतावनी, सतर्क रहने के निर्देश


राजस्थान में मानसूनी बादलों की मेहरबानी का दौर लगातार जारी है। जिसके चलते रविवार को भी कई इलाकों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला चला, जिससे कई इलाके जलमग्न हो गए। वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर से प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। विभाग ने बांसवाड़ा, डूंगरपुर, अलवर, चित्तौडगढ़़, भीलवाड़ा, झुंझुनूं, राजसमंद, प्रतापगढ़, कोटा, सिरोही, करौली, आदि जिलों में 8 अगस्त तक भारी बरिश की चेतावनी दी है। वहीं उत्तराखंड, पंजाब, और महाराष्ट्र में गरज-चमक के साथ तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने 5 अगस्त को एक दो स्थानों पर जहां भारी बारिश की संभावना है, उससे बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर एवं पाली जिलें प्रभावित हो सकते है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी अड़तालीस घंटों में राज्य के एक दो स्थानों पर भारी बरसात की संभावना है जिससे करीब दो दर्जन जिले प्रभावित हो सकते हैं, इनमें भरतपुर, बूंदी़, चित्तौडगढ़़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, कोटा, सिरोही, प्रतापगढ़, सीकर, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, टोंक एवं उदयपुर शामिल है।

तेज बारिश की संभावना : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

जारी रहेगी बारिश : पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार तक तेज बारिश की संभावना। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ विदर्भ में भी इस हफ्ते बारिश जारी रहेगी।

Post a Comment

أحدث أقدم