हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष की कमान युवाओं के हाथों में दी जाएगी या फिर अनुभवी नेताओं के हाथों में, इसका फैसला तो वर्किंग कमेटी की बैठक में ही होगा, लेकिन इसी बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा का एक बयान आया जिसमें उन्होंने युवाओं को नेतृत्व देने की वकालत करते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट को अध्यक्ष पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार बताया है।
इसके अलावा देवड़ा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया भी नाम लिया है। सचिन पायलट को संगठन चलाने का लंबा अनुभव है और वे पिछले पांच सालों से प्रदेश कांग्रेस रहते हुए भाजपा को सत्ता उखाड़कर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनवा चुके हैं। हालांकि ये पहली बार नहीं हुआ है कि पायलट को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की मांग उठी है।
इससे पहले भी कई नेताओं सचिन पायलट को यूथ आईकॉन बताते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग कर चुके हैं। सचिन पायलट और ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनों को ही राहुल गांधी का बेहद करीबी माना जाता है। वहीं इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग कर चुके हैं। अमरिंदर सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी अगर अध्यक्ष बनती है तो पार्टी को मजबूती मिलेगी। दरअसल अमरिंदर सिंह भी अध्यक्ष पद के लिए युवा चेहरे को आगे लाने की अपील कर चुके हैं।

إرسال تعليق