गुजरात के कई इलाकों में पिछले कई दिनों से बारिश ने हाहाकार मचा रखा है। साथ ही मौसम विभाग ने भी आने वाले कुछ दिनों में राज्य पर भारी बारिश की मार पड़ने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन गुजरात में भारी बारिश की आशंका है। गुजरात में पिछले कुछ दिन से मॉनसून सक्रिय है। दक्षिण गुजरात और उत्तर गुजरात में जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद हालात बिगड़ने की आशंका भी जताई जा रही है। भारी बारिश के कारण आम जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति है।
अहमदाबाद में भी भारी बारिश के बाद जलभराव होने से लंबा जाम लगा। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जानमाल का भी नुकसान हुआ है। वडोदरा की डीएम शालिनी अग्रवाल ने बताया था कि गुरुवार को हुई भारी बारिश के कारण दीवार ढहने से 4 लोगों की मौत हो गई। जल-जमाव के कारण शहर के कई इलाकों में मगरमच्छ भी दिखे। डीएम ने यह भी बताया कि मगरमच्छों से बचाने के लिए 13 टीमें काम कर रही है।

إرسال تعليق