1. अंडों के छिलकों को कैल्शियम के लिए भी इस्तेमाल में लाया जाता है। अंडों के छिलकों को गर्म पानी से धोकर धूप में सूखने के लिए छोड़ दें। फिर इनका पाउडर बनाएं और किसी ऐसे डब्बे में रखें जिसमें हवा न जा सके। इसके बाद आप कैल्शियम पाउडर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
2. अंडों के छिलके से घोंघे जैसे कीड़े दूर भागते हैं, अपने घर और गार्डन में छिल्कों रखेंगे तो इस तरह के कीड़े दूर ही रहेंगे।
3. कपड़ों की चमक बरकरार रखने के लिए आप अंडे के छिलकों का प्रयोग कर सकते हैं। छोटी बाल्टी में दो चम्मच अंडों के छिल्कों का पाउडर डालकर रातभर के लिए रख दें, और फिर अगले दिन धोएंगे तो आपके कपड़े चमक जाएंगे।
4. सब्जियों और फलों के आसपास अक्सर कीड़े आ जाते हैं। आप अंडे के छिलकों को तोड़कर सब्जियों के आसपास रख देंगे तो कीड़े फलों और सब्जियों से दूर ही रहेंगे।
5. अंडे के छिलके के पाउडर को अगर अंडे में मिलाकर चेहरे पर लगाएंगे तो आपका चेहरा तरो-ताजा रहेगा। यह त्वचा में रूखेपन को भी तेजी से कम करता है।
6. अगर किसी की त्वचा में जलन या खुजली है उसके लिए भी अंडे का छिलके इस्तेमाल किया जाता है। सेब के सिरके में कुछ दिन के लिए छिल्कों को रखें, और फिर जलन वाली जगह पर लगाएं।
7. ज्यादा गंदे बर्तनों को अंडे के छिल्के बहुत जल्दी साफ कर देते हैं। साबुन के पानी में अंडे के छिलकों के पाउडर को मिलाएं और कुछ देर हिलाएं। इसके बाद जब आप बर्तन धोएंगे तो गंदगी झट से गायब हो जाएगी।



إرسال تعليق