अच्छा तो इन कारणों की वजह से धोखेबाज पति को माफ कर देती हैं पत्नियां

कई बार आपने अपने आस पास देखा होगा कि महिलाएं अपने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पता चलने के बाद उन्हें माफ कर देती हैं। पर क्या आपने कभी सोचा है वह ऐसा क्यों करती हैं? धोखा मिलने के बाद भी वह क्यों बेवफा पति को चुपचाप माफ कर देती हैं? आज हम आपको बताएंगे आखिर ऐसी क्या वजह है जो महिलाओं को उनके धोखेबाज पति को माफ करने के लिए मजबूर कर देती है.....

हमारे समाज में लड़कियों का घर वापस आकर बैठना सही नहीं माना जाता है। कई महिलाएं अपने परिवार के बारे में सोचकर ऐसा कदम उठाने को मजबूर हो जाती हैं और अपने चीटर पति को माफ कर देती हैं।  


कई बार महिलाएं अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचकर भी चीटर पति को माफ करने के लिए मजबूर हो जाती हैं। उन्हें लगता है कि अगर उन्होंने अपने पति को इसकी सजा दी तो इसका असर हर तरह से उनके बच्चों पर भी पड़ेगा। 


हर महिला को कहीं न कहीं समाज का डर होता है, जिसका सोचकर वह अपने पति को माफ कर देती है। उन्हें लगता है कि अगर पति के अफेयर की खबर चार दीवारी से बाहर निकली तो लोग तरह-तरह की बातें बनाएंगे। इससे उनकी बेइज्जती होगी। इससे बचने के लिए वह अपने बेवफा पति को माफ कर देती हैं।


कई बार पत्नी अपने पति से बहुत प्यार करती है और खुद अपने पार्टनर के बिना रहने का नहीं सोच पाती। ऐसे में वह अपने पति को माफ कर देने के बारे में सोचती हैं। 

Post a Comment

أحدث أقدم