कविता ने सोशल मीडिया पर अपनी एक बोल्ड तस्वीर शेयर की है, जिस पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया। इस बार उन्होंने अपनी एक बोल्ड तस्वीर के साथ ट्रोलर्स पर निशाना साधते हुए लंबा पोस्ट लिखा।
कविता ने लिखा, 'इसमें थोड़ा अनुशासन और पसीना लगता है। मेरे एक प्रिय दोस्त से मदद मिली, जिसने मुझे कुछ दोषों से छुटकारा पाने के लिए अलग आसन सिखाए, मैं खुश रहती हूं और खुशी महसूस करती हूं!
जो लोग कमेंट में बकवास लिखते हैं, उन्हें कहूंगी कि कुछ एेसा करके दिखाओ जिससे, आप खुद पर गर्व महसूस कर सकें। फिर अपनी नकारात्मक ऊर्जा फैलाते रहना। ये शरीर उसका आधा रास्ता है, जिसे मैं हासिल करना चाहती हूं।'
बता दें कि कविता बोल्ड तस्वीरों के कारण कई बार ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी है। कविता टीवी शो 'एफआईआर' में चंद्रमुखी चौटाला के किरदार के लिए जानी जाती हैं।
उनकी पहली फिल्म थी 'एक हसीना थी।' कविता ने टीवी शोज 'कहानी घर-घर की', 'कुमकुम' जैसे कई सीरियल में काम किया है। उन्होंने अपने बचपन के दोस्त रोनित विस्वास से शादी की है।






إرسال تعليق