छोटे पर्दे पर संस्कारी दिखने वाली काम्या का नजर आया बिकिनी अवतार


छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा काम्या पंजाबी अक्सर अपने बोल्ड स्टेटमेंट और बोल्ड फोटोशूट के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं।


काम्या ने हाल ही में सलमान खान को जेल होने पर भारतीय कानून व्यवस्था को अंधा कानून करार दिया था। इसके बाद काम्या अपने बोल्ड फोटोशूट के कारण एक बार फिर चर्चाओं में आ गई हैं।


काम्या ने हाल ही में बिकिनी फोटोशूट करवाया है जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीरों में आप काम्या का बोल्ड लुक देख सकते है। उन्होंने पर्पल कलर की बिकिनी पहनी है जिसमे वो पानी में आग लगा रही हैं।


काम्या के इस नए अवतार को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। किसी ने उनकी इस तस्वीर को COOL बताया तो किसी ने इसे गर्मी में राहत देने वाली तस्वीर बताया। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है।


आपको बता दें पिछले दिनों काम्या सलमान खान को लेकर दिए बयान के कारण काफी सुर्खियां बटोर रही थी।  

Post a Comment

أحدث أقدم