केेकेआर के खिलाफ मैच में जडेजा और फाफ डु प्लेसिस पर फेंका गया फेंके गये


चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जा रहे मैच में शर्मनाक वाक्या हुआ है। फील्डिंग कर रहे सीएसके के खिलाड़ी रवींद्र जडेजा पर जूता फेंका गया। हालांकि जडेजा जहां खड़े थे वहां तक जूता गिरा नहीं। इसके बाद दो बार और जूते फेंके गए, जोकि मैदान से बाहर बैठे फाफ डु प्लेसिस को लगे। वहीं, जिन लोगों ने जूता फेंका था उन्होंने मैच बंद कराने के नारे लगाने शुरू कर दिए। अचानक हुई इस हरकत के चलते पुलिस भी सकपका गई। फौरन दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। दो-तीन और को भी पकड़ा गया जो नारे लगा रहे थे। 


मैच में दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस नहीं खेल रहे थे। ऐसे में टाइम आऊट के दौरान वह अपनी टीम के बल्लेबाजों को पानी देने के लिए ग्राउंड के अंदर गए थे। तभी उनपर दर्शकों ने जूता फेंक दिया। डु प्लेसिस को यह बुरा लगा। उन्होंने जूता उठाया और दर्शकों से इस व्यवहार का इशारों में कारण पूछा। लेकिन तब तक पुलिस उक्त दर्शकों को पकड़ चुकी थी।


दरअसल तमिलनाडु में इस समय कावेरी जल विवाद छाया हुआ है। इस दौरान एक गुट ने मैच न होने की चेतावनी दी थी। चेतावनी से सतर्क आईपीएल प्रबंधन ने दर्शकों को मैच में फोन तक न लाने की अपील की थी। स्टेडियम के अंदर-बाहर भारी संख्या में पुलिस व निजी सुरक्षा कर्मी मौजूद थे। ताजा विरोध सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के कारण हो रहा है जो उसने कावेरी जल विवाद को लेकर दिया है। तमिलनाडु के लोग इस फैसले से नाराज है। उनका कहना है कि इस पानी पर उनका ज्यादा हक है।

Post a Comment

أحدث أقدم