टाइट कपड़े पहनना
वैजाइनल इरिटेशन और खुजली यीस्ट इंफेक्शन का एक शुरुआती लक्षण हैं जो टाइट या स्किनी जींस पैंट पहनने से हो सकता है जो वैजाइना में पर्याप्त हवा नहीं पहुंचने देती। यह वैजाइना के आसपास नमी का स्तर भी बढ़ा देते हैं जो यीस्ट को पनपने के लिए एक अनुकूल माहौल बनाती है।
ग़लत तरीके के अंडरगार्मेंटस
क्या आप जानते हैं कि गर्म और नमी वाले माहौल में यीस्ट के पनपने की संभावना अधिक होती है? सिथेंटिक अंडरगार्मेंट पहनने से प्राइवेट पार्टस में यीस्ट इंफेक्शन का ख़तरा अधिक होता है। अच्छे अनुभव के लिए सूती अंडरगार्मेंट्स पहनें।
डूश/ वैजाइनल वॉश
प्रायवेट पार्टस की सही हाइजिन और सैनिटेशन आपको इस समस्या से राहत पाने में मदद करते हैं। लेकिन वैजाइना को साफ करने के लिए डूशिंग या वैजाइनल वॉश के इस्तेमाल से न केवल पीएच लेवल बदल जाता है बल्कि यह यीस्ट को पनपने के लिए अनुकूल माहौल बनाता है जिससे आपकी परेशानी और बढ़ जाती है।
मीठी चीज़ें खाना
जर्नल पीएलओएस वन में छपी एक स्टडी के अनुसार, कार्बोहाइड्रेट की अधिक मात्रा से आपको यीस्ट इंफेक्शन की संभावना अधिक हो जाती है। इसी तरह डायबिटीज़ से परेशान लोगों को भी इसका ख़तरा अधिक होता है, क्योंकि उनके यूरीन में ग्लूकोज़ की मात्रा अधिक होती है।
सेक्स
यीस्ट इंफेक्शन होने पर सेक्स न करना ही बेहतर होता है क्योंकि इससे वल्वा और उसके आसपास के हिस्सों में चिड़चिड़ापन और इंफेक्शन बढ़ने का ख़तरा होता है। यही नहीं, इंफेक्शन आपके पार्टनर तक भी फैल सकता है।






إرسال تعليق