एक ऐसे ही देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां एक साथ करीब नौ हजार लोग नग्न होकर घंटों तक सड़क पर घूमते हैं। दरअसल जापान में हर साल एक खास महोत्सव मनाया जाता है। हदका मत्सूरी महोत्सव नाम के इस महोत्सव के दौरान पुरुष बेहद कम कपड़े पहनते हैं, यहां ये कहना गलत नहीं होगा कि वो नग्न हो जाते हैं।
इस नेकेड फेस्टिवल के दौरान नग्न लोगों के बीच शिंगी नाम की कुछ पवित्र लकड़ियां फेंकी जाती है। इन लकड़ियों को किस्मत का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि ये लकड़ियां जिस किसी को मिलती है वो विजेता होता है। लकड़ियां पाने वाला शख्स अगर उन्हें लकड़ी के डब्बे में चावल के साथ रखे तो साल भर उसका घर खुशहाली से भरा रहेगा।



إرسال تعليق