अगर आपकी भी विवाह रेखा है ऐसी तो नहीं होगी आपकी शादी!


अक्सर ज्योतिषशास्त्र और हस्तरेखा विज्ञान के द्वारा लोगों की भविष्यवाणी की जाती है जो कि काफी हद तक सही भी होती है। आपको बता दें कि समुद्रशास्त्र में हमारे हाथों की रेखाओं के बारे में कई सारी बातें लिखी है। आज हम हस्त रेखाओं के बारे में कुछ खास बात बताने जा रहे है।

जी हाँ हमारे हाथ की लकीरों में हमारा भविष्य छूपा हुआ है बस उसे समझने की जरुरत है। कई विद्वान और ज्योतिषी आपका हाथ देखकर आपके भूत भविष्य के कई राज खोल सकते है। हमारे हाथ की हर लकीर का अपना अलग महत्त्व है और उनमें से ही एक है विवाह की रेखा। कई बार लोगों के द्वारा अनेक जतन करने के बाद भी विवाह नहीं होता है तो उसका कारण विवाह की रेखा भी हो सकता है। दरअसल हमारे हाथ में विवाह की रेखा सबसे छोटी ऊँगली के पास होती है। जिन लोगों की हथेली में यह रेखा ह्रदय रेखा की ओर बड़ी हुई होती है और आगे जाकर इस रेखा से दो-तीन और रेखाएं निकल रही होती है तो यह उनके वैवाहिक जीवन के लिए सुखद नहीं है।

समुद्रशास्त्र के अनुसार जिनकी हथेली में विवाह रेखा हृदय रेखा की ओर बहुत अधिक झुकी हुई है, तो उनका दाम्पत्य जीवन बहुत ही कष्टदायी होता है। इतना ही नहीं कई लोगों के आजीवन कुंवारें रहने का कारण भी यही रेखा होती है। वहीं हस्तरेखा विज्ञान की बात माने तो जिनके हाथ में विवाह रेखा बीच में टूटी हुई होती है उनका वैवाहिक जीवन लंबे समय तक नहीं चल पाता है। अगर विवाह रेखा के साथ एक अन्य रेखा भी चल रही है तो इसका मतलब ये होता है कि शादी के अलावा भी व्यक्ति का किसी और से भी संबंध रहता है।

Post a Comment

أحدث أقدم