1. सरसों का तेल
इसके लिए 1 चम्मच सरसों के तेल में 1 छोटा चम्मच सेंधा नमक मिलाएं और इससे मसूढ़ों की हल्की मसाज करें। 5 मिनट के बाद गुनगुने पानी से अच्छी तरह कुल्ला कर लें जिससे दांतों में ठंडा-गर्म लगना बंद हो जाए।
2. काले तिल
दांतों की झनझनाहट को ठीक करने के लिए काले तिल भी फायदेमंद होते हैं। इसके लिए दिन में 2 बार 1-1 चम्मच काले तिल को अच्छी तरह चबाएं।
3. तिल, नारियल औऱ सरसों का तेल
इसके लिए 1 चम्मच तिल का तेल, 1 चम्मच नारियल तेल और 1 चम्मच सरसों का तेल लेकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब इस तेल से दांतों और मसूढ़ों की अच्छी तरह मालिश करें। दिन में 2-3 बार ऐसा करने से झनझनाहट दूर होगी।

إرسال تعليق