आईएनएस के अनुसार तापसी का कहना है,’मैं इंडियन हूं और इंडियन होने में शाय फील नहीं करती। मैं यहां के ट्रेडिशन और कपड़ों को पूरी तरह से फॉलो करती हूं। पुराने वक्त में एक्ट्रेस छोटे ब्लाउज पहना करती थीं। बिकनी ब्लाउड भी पहना करती थीं वह वर्शिप था। ले किन अचानक अब यह खराब हो गया। कल्चर के खिलाफ हो गया।’
बता दें, एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। तापसी इन तस्वीरों में ब्लू बिकनी में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में तापसी का यह लुक जुड़वा 2 के ‘आ तो सही’ के सॉन्ग का है। इसमें तापसी पन्नु के अलावा जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आ रही हैं। वहीं तापसी ने जो अपनी तस्वीरें इंस्टा और ट्विटर पर शेयर की हैं उसमें लोगों के कमेंट्स की झड़ी सी लग गई है। कई लोग तापसी के इस बोल्ड अवतार को काफी पसंद कर रहे हैं तो कई लोग नेगेटिव केमेंट्स भी कर रहे हैं।



एक टिप्पणी भेजें