बिकनी पहनने के चक्कर में तापसी हुई थीं ट्रोल


पिछले दिनों ‘जुड़वा 2′ स्टार तापसी पन्नू ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। तस्वीरों में तापसी बिकनी पहने हुए नजर आ रही हैं। अपनी बिकनी वाली तस्वीरें डालने पर तापसी ट्वीटर पर ट्रोल हो गई थीं। वहीं एक्ट्रेस ने भी ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया था। वहीं अब तापसी का बिकनी पहनने को लेकर एक और बयान सामने आया है। तापसी ने कहा है कि वह समझ नहीं पा रहीं कि टू पीस पहनना इंडिया के कल्चर के खिलाफ कैसे है?


आईएनएस के अनुसार तापसी का कहना है,’मैं इंडियन हूं और इंडियन होने में शाय फील नहीं करती। मैं यहां के ट्रेडिशन और कपड़ों को पूरी तरह से फॉलो करती हूं। पुराने वक्त में एक्ट्रेस छोटे ब्लाउज पहना करती थीं। बिकनी ब्लाउड भी पहना करती थीं वह वर्शिप था। ले किन अचानक अब यह खराब हो गया। कल्चर के खिलाफ हो गया।’


बता दें, एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। तापसी इन तस्वीरों में ब्लू बिकनी में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में तापसी का यह लुक जुड़वा 2 के ‘आ तो सही’ के सॉन्ग का है। इसमें तापसी पन्नु के अलावा जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आ रही हैं। वहीं तापसी ने जो अपनी तस्वीरें इंस्टा और ट्विटर पर शेयर की हैं उसमें लोगों के कमेंट्स की झड़ी सी लग गई है। कई लोग तापसी के इस बोल्ड अवतार को काफी पसंद कर रहे हैं तो कई लोग नेगेटिव केमेंट्स भी कर रहे हैं। 

Post a Comment

أحدث أقدم