इन वजहों से सही समय पर नहीं आते आपके पीरियड्स


महिलाओं को पीरियड्स तो हर महीने आते ही है लेकिन कभी कभी पीरियड्स का टाइम बदल जाता है। लेकिन क्या आप जानते है की कुछ पीरियड्स सही समय पर न आना लड़कियों के लिए एक गंभीर समस्या पैदा कर सकता है। वहीं अगर काफी समय से पीरियड्स सही समय पर नहीं आ रहे हैं तो ऐसे में लड़कियों को एक सीरियस हेल्थ प्रॉब्लम भी हो सकती है। साथ ही उन्हें इस दौरान असहनीय दर्द भी सहना पड़ सकता है। तो आइये जानते है की किन वजहों से मिस हो जाते हैं लड़कियों के पीरियड्स....

तनाव में रहना :- तनाव का सीधा असर महिलाओं के पीरियड्स पर पड़ता है। लगातार तनाव के कारण शरीर से कॉर्टिसॉल और एड्रेनालाईन हार्मोन शरीर से निकलते है। शरीर में इनकी मात्रा ज्यादा होने के वजह से पीरियड्स समय पर नहीं पाते हैं।

थायरॉयड की प्रॉब्लम :- महिलाएं थाइरॉयड की सबसे ज्यादा शिकार होती हैं। सर्वे के अनुसार हर दस थाइरॉयड मरीजों में से आठ महिलाएं होती हैं। वहीं थाइरॉयड बीमारी की वजह से भी पीरियड्स का टाइम पर नहीं आते।

डायबिटीज की प्रॉब्लम :- कभी कभी शरीर में शुगर लेवल के बिगड़ने का कारण भी पीरियड्स देर से आने की एक वजह हैं।

बर्थ कंट्रोल पिल्स का अधिक सेवन :- बार-बार बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन करने से भी पीरियड्स में देरी हो सकती है।

Post a Comment

أحدث أقدم