तनाव में रहना :- तनाव का सीधा असर महिलाओं के पीरियड्स पर पड़ता है। लगातार तनाव के कारण शरीर से कॉर्टिसॉल और एड्रेनालाईन हार्मोन शरीर से निकलते है। शरीर में इनकी मात्रा ज्यादा होने के वजह से पीरियड्स समय पर नहीं पाते हैं।
थायरॉयड की प्रॉब्लम :- महिलाएं थाइरॉयड की सबसे ज्यादा शिकार होती हैं। सर्वे के अनुसार हर दस थाइरॉयड मरीजों में से आठ महिलाएं होती हैं। वहीं थाइरॉयड बीमारी की वजह से भी पीरियड्स का टाइम पर नहीं आते।
डायबिटीज की प्रॉब्लम :- कभी कभी शरीर में शुगर लेवल के बिगड़ने का कारण भी पीरियड्स देर से आने की एक वजह हैं।
बर्थ कंट्रोल पिल्स का अधिक सेवन :- बार-बार बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन करने से भी पीरियड्स में देरी हो सकती है।

एक टिप्पणी भेजें