टीवी शो 'पहरेदार पिया की' के खिलाफ लोगो का दिनोदिन गुस्सा बढ़ता जा रहा है। क्योकि इस शो में 9 साल के बच्चे और 18 साल की लड़की की शादी दिखाई गई है। और इसमें कुछ विवादित सीन है लेकिन हद तो तब हुई जब शो पर सुहागरात और हनीमून वाले सीन आए। इससे दर्शकों के सब्र का बांध टूट गया।
'पहरेदार पिया की' की कहानी 18 साल की लड़की और 9 साल के बच्चे की है। कुछ हालात के कारण इनकी शादी हो जाती है। अफान खान इस शो में राजकुमार रतन सिंह का किरदार निभा रहे हैं। तेजस्वी ने 18 साल की राजकुमारी दिया सिंह का रोल किया है।
प्रसारण के बाद 'पहरेदार पिया की' के खिलाफ change.org पर एक कैंपेन शुरू हुआ। इसमें 50 हजार से ज्यादा लोग शामिल हो गए हैं। लोगों ने इस शो के खिलाफ स्मृति ईरानी से शिकायत की है और इसे बंद कराने के लिए पिटीशन साइन की है।
मीडिया से मिली खबरों के अनुसार ये खबर है कि 'पहरेदार पिया की' के खिलाफ मिली शिकायत पर सूचना और प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने ब्रॉडकास्टिंग कंटेंट कप्लेंट्स काउंसिल (BCCC) को चिट्ठी लिख भी दी है। स्मृति ईरानी ने BCCC को शो के कंटेंट की समीक्षा करने को कहा है।



إرسال تعليق