बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ शुक्रवार के दिन सिनेमाहाल में रिलीज हुई। रिलीज के पहले दिन का कलेक्शन आ गया है। फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिलने के बाद भी ये फिल्म पहले दिन कुछ खास नहीं कमा पाई है।
बॉक्स ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म ने पहले दिन कुल 13.10 करोड़ की कमाई की है। लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है। ये फिल्म भारत में कुल 3000 और विदेश में 590 स्क्रीन पर रिलीज हुई है।
फिल्म को लेकर ऐसा बताया जा रहा था की पहले दिन ये फिल्म धमाकेदार कमाई करने वाली है। ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म वीकेंड पर और स्वतंत्रता दिवस यानि 15 अगस्त के दिन अच्छी कमाई करेगी। बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं।

إرسال تعليق