ये है क्रिकेट इतिहास का पहला खिलाड़ी जिन्होंने पहली बार लगातार 3 मैन ऑफ द मैच खिताब जीते थे!!


मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया जाता है। अभी तक वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी को तो ये कीर्तिमान सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है।

लेकिन क्या आप जानते हैं वनडे क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच खिताब जीतने का रिकॉर्ड किस खिलाड़ी के नाम है। और यह कारनामा किस खिलाडी ने सबसे पहले किया था। तो आइए आपको बताते हैं कि मोहिंदर अमरनाथ के बारे में। 

मोहिंदर अमरनाथ के ऑलराउंडर खेल की वजह से ही भारतीय टीम 1983 में विश्व विजेता बनी थी। मोहिंदर अमरनाथ ने 1983 विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल में मैन ऑफ द मैच खिताब जीता था। इसके बाद 

इसी साल के सितंबर में पाकिस्तान के खिलाफ एक बार और मैन ऑफ द मैच खिताब जीतकर लगातार तीन मैन ऑफ द मैच खिताब पर कब्जा जमाया। अमरनाथ पहले खिलाड़ी थे जिन्होंने पहली बार लगातार 3 मैन ऑफ द मैच खिताब पर कब्जा जमाया।

Post a Comment

أحدث أقدم