रिलायंस जियो ने जो चुनौती अन्य टेलीकॉम कंपनियों के सामने पेश कर दी है, उससे पार पाना आसान नहीं है। लेकिन एयरटेल, वोडाफोन और आरकॉम जैसी कंपनियों ने हार नहीं मानी है।
अब इस रेस में एयरसेल का नाम सामने आया है. अपने राइवल जियो को टक्कर देने के लिए एयरसेल ने दो नए प्लान उतारे हैं जिसमें 84 दिनों तक 2 जीबी डेटा/हरदिन और अनलिमिटेड कॉल मिल रही है. इस प्लान की कीमत 419 रुपये है. ये प्लान पूर्वोत्तर के लिए लाया गया है. पूर्वोत्तर क्षेत्र के लोग ही इस प्लान का मजा ले सकेंगे.
=> इस टेलीकॉम कंपनी ने 229 रुपये का भी ऑफर पेश किया है
=> जम्मू-कश्मीर में इस प्लान की कीमत 449 रुपये है
=> Aircel का 419 रुपये का प्लान पूर्वोत्तर राज्यों के लिए है

إرسال تعليق