इसके विपरीत, जो महिलाएं अपने पति या साथी से ज्यादा आकर्षक थीं, उनमें डाइटिंग करने या पतली होने की इच्छा नहीं देखी गई। जहां तक पुरुषों का सवाल है, उनकी साथी या पत्नी आर्कषक हो या ना हो, इससे उनके डाइटिंग करने या खाने-पीने की इच्छा पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।
शोध के निष्कर्षो से पता चलता है कि जिन महिलाओं के पति/साथी शारीरिक रूप से ज्यादा आकर्षक होते हैं, उन पर उसका नकारात्मक असर पड़ता है। खासतौर पर, जब वह महिला शारीरिक रूप से ज्यादा आकर्षक ना हो, तब ज्यादा नकारात्मक असर होता है। शोध में लगी टीम ने डलास क्षेत्र के 20 से 30 साल की उम्र के बीच के 113 नवविवाहित जोड़ों का अध्ययन किया था।

إرسال تعليق