ब्रेकअप करने से पहले ध्यान रखें ये बातें, नहीं तो होगी दिक्कत


जिस रिश्ते में प्यार होता है, वहां छोटे-मोटे लड़ाई झगड़े तो लगे ही रहते हैं लेकिन कबी-कभी यही झाद्गे काफी आगे बढ़ जाते हैं। जिसके बाद आपका मन बस अपने पार्टनर से ब्रेकअप करने का होता है। अगर आप दोनों के बीच झगडा काफी बड़ा हो गया है अलग हो जाना काफी हद तक सही भी है, लेकिन हमेशा कुछ बातों का ध्यान रखिये जिससे आपके पार्टनर के लिए कोई मुश्किलें न बढ़ जाए। आइए आज हम आपको बताते हैं कि ब्रेकअप से पहले किन बातों का ख्याल रखें।

आपका रिश्ता जितना गहरा होता है उसके टूटने का दर्द उससे कही ज्यादा होता है, इसलिए ब्रेकअप करने से पहले अपने रिश्तों का आकलन करें। अपने संबंधों की समीक्षा भी जरुर कीजिए। रिश्ते में कभी न कभी उतार-चढाव तो आते ही हैं। इसलिए जरुरी है कि आप दोनों ही आपसी समझदारी और बातचीत से विवाद सुलझाने की कोशिश की करें ताकि बात आगे न बढ़े।

सोशल नेटवर्किंग साइट्स जैसे फेसबुक, ट्विटर जैसी सोशल वेबसाइटों पर अपने पार्टनर को बदनाम करने की कोशिश मत कीजिए। ब्रेकअप के दौरान लोग अपने पार्टनर का मजा लेने की कोशिश करते हैं। दोस्तों के बीच अपने पार्टनर का मजाक उड़ाने की कोशिश बिलकुल मत कीजिए।

अलग होने से पहले सभी पहलुओं पर ठंडे दिमाग से विचार कीजिए। इसके लिए दोस्तों की सलाह ले सकते हैं या किसी परिवार के सदस्य से बात कीजिए। ये भी तो हो सकता है कि मामला सुलझ जाए। फिर भी अगर आप ब्रेकअप करना ही चाहते हैं तो इस बात को फैलाइए मत क्योंकि ये बात जितनी फैलेगी वो उतना ही आप दोनों को दुख पहुंचाएगी।

Post a Comment

أحدث أقدم