अब हॉट सनी लियोन करने जा रही हैं एक नया काम


पोर्न स्टार से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक जगह बनाने वाली ऐक्ट्रेस सनी लियोन अब बिजनेस वूमन बनने की ओर अग्रसर हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपना योगा वीडियो लांच किया था। अब कॉस्मेटिक लाइन में अपना पांव पसार रहीं हैं। इसके बाद अब वो खुद को एक बिजनेस वूमन मानने लगीं हैं।

सनी ने मंगलवार को मीडिया से कहा, “मैं अपना कॉस्मेटिक लाइन जारी करने जा रही हूं। इसका नाम स्टारस्ट्रक बाई सनी लियोन है। मैं न सिर्फ इसकी ब्रांड एंबेसडर हूं, हमने इसका लोगो और पैकेजिंग भी तैयार किया है..सब कुछ मैंने और मेरी टीम ने किया और मुझे इस पर गर्व है।”सनी लियोन ने कहा कि इसे आधिकारिक रूप से लांच किया जाएगा और इसके ऑनलाइन लांच होने की ज्यादा संभावना है।

उन्होंने कहा, “मैं खुद को पहले एक व्यवसायी महिला मानती हूं, सब चीजों का मूल्यांकन कर लेने के बाद मुझे व्यवसायी मॉडल बनना और यह देखना पसंद है कि यह कितना सफल होता है..विभिन्न उत्पादों और लाइन्स को लांच करने पर आप ऐसा कर सकते हैं।”

Post a Comment

أحدث أقدم