मार्केटिंग एजेंसी यूरो आरएससीजी के सर्वे के मुताबिक, किसी से रिलेशनशिप शुरू करने, आगे बढ़ाने और खत्म करने तक में भी सोशल साइट्स का प्रयोग हो रहा है। इस सर्वे में 34 प्रतिशत लोगों ने माना कि ऑनलाइन फ्लर्टिंग में कोई बुराई नहीं, जबकि बाकी लोगों ने इसे गलत बताया है। अध्ययन में इसके कुछ और फायदे भी बताए गए हैं....
➩ हॉलैंड में 76 कपल्स पर हुई एक स्टडी से यह बात साबित हुई है कि जो लोग रोजना फ्लर्टिंग करते हैं, वे अपनी रोमांस लाइफ को खूब एन्जॉय करते हैं। उनकी जिंदगी में रोमांस लंबे समय तक बरकरार रहता है।
➩ अगर आप ऑनलाइन किसी से फ्लर्ट कर रहे हैं तो उस दौरान आप उस शख्स की तारीफ भी करेंगे। धीरे-धीरे यह आपकी आदत में शामिल हो जाता है।
➩ फ्लर्ट करने के लिए कॉन्फिडेंस का होना भी बहुत जरूरी होता है। अगर आप दूसरे व्यक्ति को इंप्रेस करने में सफल हो जाते हैं तो इससे आपका आत्म-विश्वास भी बढ़ता है।



إرسال تعليق