जबकि महिलाओं के हर उम्र वर्ग में पुरुषों के चुनाव का तरीका बदला हुआ पाया गया। जहां कम उम्र की लड़कियां ज्यादा शिक्षित, आर्थिक रूप से सबल और आजाद ख्यालों वाले व्यक्ति को पसंद करती हैं। वहीं उम्रदराज महिलाएं अपने से कम पढ़े-लिखे और कम क्वालिफाइड पुरुषों को ज्यादा पसंद करती हैं। यह हम नहीं एक सर्वे के शोधकर्ता कह रहे हैं। यह सर्वे ऑस्ट्रेलिया स्थित क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (QUT) के शोधकर्ताओं ने किया है। ऑनलाइन डेट कर रहे 18 से 80 साल उम्र वर्ग के 41,000 ऑस्ट्रलियाई लोगों को इस अध्ययन में शामिल किया गया।
परंपरागत तौर पर देखा जाए तो पार्टनर पसंद करने की प्रक्रिया में लोग सबसे ज्यादा व्यक्ति के स्वभाव, खुद से मिलता-जुलता स्वभाव काे ध्यान में रखते थे. व्यक्ति की खास विशेषताओं जैसे उम्र, खूबसूरती, आकर्षण, व्यक्तित्व, संस्कृति, धर्म और जाति आदि उनके लिए बहुत मायने रखती थी।



إرسال تعليق