मजाकिया लहजे का प्रपोज बदल गया प्यार में, पढ़िए सहवाग की नॉटी सी लव स्टोरी


क्रिकेट के मैदान पर शायद की कोई ऐसा गेंदबाज़ हो जिस के मन में सहवाग का खौफ न रहा हो। मुल्तान के सुल्तान वीरेंद्र सहवाग मैदान पर जितने आक्रमक थे  उतने ही पर्सनल लाइफ में शर्मीले  वीरू का विस्फोटक  अंदाज़ देख कर शायद की कोई कहता की वीरू को प्यार हो सकता है। लेकिन वीरू भी प्यार की पिच पर बोल्ड हो गए थे। वीरू की की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है।


आप को बता दें कि जिस लड़की के प्यार में वीरू ने अपना विकट खुद गिर दिया वो कोई और नहीं बल्कि वीरू की बचपन की दोस्त और रिशतेदार  आरती अहलावत  थीं। दोनों बचपन से ही दोस्त थे और ये दोस्ती कब प्यार में बदल गई किसी  की को पता नहीं चला। आरती की बड़ी बहन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ये शादी  फैमिली में हुई है। ये लव मैरिज थी। हमारी बुआ की शादी सहवाग की फैमिली में उनके कजिन से हुई थी।


आप को जान कर हैरानी होगी कि 14 साल की दोस्ती में वीरू और आरती लगभग रोज ही पर बात करते थे, लेकिन दोनों ने कभी प्यार का इजहार नहीं किया था इस के बाद मई 2002 में सहवाग ने आरती को मजाकिया लहजे में प्रपोज किया। आरती ने इसे असल प्रपोजल समझकर तुरंत हां कह दिया था। यह प्रपोजल वीरू ने आरती के सामने तब रखा, जब उन्हें एक-दूसरे को जानते हुए 14 साल हो चुके थे।


अब ये दोनों दोस्त की तरह नहीं, प्रेमी हो गए थे। इसके बावजूद वीरू ने शादी करने में 3 साल लगा दिए। अप्रैल, 2004 में दोनों ने शादी की। उनके दो बेटे, आर्यवीर और वेदांत हैं। इसका खुलासा खुद सहवाग ने किया था।

Post a Comment

أحدث أقدم