जिसके बाद 2000 से ज्यादा लड़कियों ने डेट पर जाने के लिए हां कर दी। दरअसल शकुल गुप्ता नाम के एक बैजनेस मैन ने फेसबुक पर ऑफर दिया कि अगर कोई लड़की उसके साथ डेट करेगी तो वो उसे नया iPhone 7 गिफ्ट करेगा, गुड़गांव के ओबेरॉय होटल में खाना खिलाएगा और साथ ही ऑडी ए 4 कार में सवारी कराएगा। शकुल गुप्ता ने 11 फरवरी को अपने फेसबुक पर पोस्ट किया था जिसके बाद दो हजार से ज्यादा एप्लीकेशन आ गए। गुप्ता ने बताया कि इतनी सारी एप्लीकेशन में से पांच लड़कियों को चुनना बहुत ही मुश्किल काम था।
लेकिन वादे के मुताबिक गुप्ता ने पांच लड़कियों को गुड़गांव के ओबेरॉय होटल में खाना खिलाया जिसके लिए गुप्ता ने 30000 का बिल भी चुकाया। साथ ही वादे के मुताबिक उन्हें iPhone 7 गिफ्ट भी किया। जिसकी फोटो उन्होंने 17 फरवरी को फेसबुक पर पोस्ट किया।



إرسال تعليق