टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और नागिन फेम सुरभि चंदना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं।
सुरभि ने आगे लिखा,"पूरे मालदीव की वाइब्स को सोखते हुए।" सुरभि की इन तस्वीरों पर उनके फैंस और इंडस्ट्री के दोस्त कमेंट कर रहे हैं।
भोजपुरी एक्ट्रेस और नजर फेम मोनालिसा ने कमेंट में फायर वाले इमोजी के साथ ओ माय माय लिखा है। वहीं दिशा परमार ने भी फायर इमोजी कमेंट में किया है।
सुरभि ने साल 2009 में टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से अपने करियर की शुरुआत की थी।
सुरभि ने अपनी पहचान 'इश्कबाज' सीरियल से बनाई है। उन्होंने 4 साल का ब्रेक लिया, लेकिन इस ब्रेक के बाद सुरभि के अंदाज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।









إرسال تعليق